पचरुखी: नथनपुरा गांव में शीशम के पेड़ से लटका मिला युवती का शव, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी
जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव में शुक्रवार को एक युवती का शव शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मृतका नथनपुरा गांव निवासी ईश्वर महतो की पुत्री नेहा कुमारी है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।