पचरुखी: बड़कागांव में CM नीतीश ने चुनावी सभा को किया संबोधित, कहा- बिहार में 2005 के बाद हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है
बड़कागांव स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरा सीएम श्री कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि बिहार में 2005 के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सुरक्षा हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उससे पहले यहां अपराध चरम पर था और हर तरफ बदहाली थी।