बरहरुवा: बरहरवा में नाबालिक बच्ची के दुष्कर्म के उपरांत हत्या मामले का एसआईटी टीम ने किया सफल उद्वेदन, एक गिरफ्तार, तीन निरुद्ध
बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सातगाछी पंचायत के गांव में बुधवार की रात्रि 8 वर्षीय बच्ची के साथ किए गए दुष्कर्म के उपरांत हत्या मामले का उद्वेदन साहिबगंज पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों के द्वारा महज 24 घंटा के अंदर-अंदर कर लिया गया। इस बाबत जहां एक कुकर्मी को गिरफ्तार किया गया, वहीं तीन को निरुद्ध किया गया है।