बरहरुवा: रानीग्राम के अर्ध निर्मित मकान से 8 वर्षीय बच्ची का शव बरामद, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका, पड़ताल जारी
बरहरवा थाना क्षेत्र के रानीग्राम बागती टोला में एक तकरीबन 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है।जिसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा गुरुवार को बरहरवा थाना पुलिस को दि गयी। सुचना पर राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए विभिन्न पहलुओं पर छानबीन में जुटे हैं।