हैदरनगर: हैदरनगर के कुडूवा मोड़ के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान की मौत
हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुडूवा मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 62 वर्षीय सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान नीरज कुमार सिंह की मौत हो गई। वे हेमजा गांव के निवासी थे। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।