कोरांव: रिद्धि सिद्धि गेस्ट हाउस में सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम के चौथे दिन कृषि एवं आपूर्ति विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी
कोरांव ब्लॉक मुख्यालय में सेवा सेतु अभियान के चौथे दिन रिद्धि सिद्धि गेस्ट हाउस में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें क्षेत्रीय किसानों और ग्रामीणों को आपूर्ति, कृषि और ब्लॉक से चल रही योजनाओं के बारे में बताया गया।एडीओ पीपी अजीत बिंद ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी आदि के बारे में बताया गया।