Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
satishparihar
28
बड़वानी: कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में सेंधवा की 34 पंचायतों में क्लस्टर अनुश्रवण शिविर आयोजित
Barwani, Barwani
| Dec 4, 2025
बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में सेंधवा की 34 पंचायतो में आयोजित होने वाले क्लस्टर अनुश्रवण शिविर CFT कार्यकम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है।
#administration
#national
#politics
MORE NEWS
बड़वानी की होनहार खिलाड़ी स्नेहा दाऊदे ने बढ़ाया देश का मान, एशिया कप हॉकी में जीता कांस्य पदक बड़वानी 6 जून 2026/जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बड़वानी जिले की प्रतिभावान खिलाड़ी कुमारी स्नेहा दाऊदे ने कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के हॉकी फीडर सेंटर की इस होनहार खिलाड़ी की ऐतिहासिक सफलता पर संपूर्ण बड़वानी जिले में गौरव और हर्ष का माहौल है। स्नेहा की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर बड़वानी लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा बड़वानी नगर की समस्त जनता ने उन्हें हृदय से बहुत-बहुत बधाई दी है और उनके इस शानदार खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
Barwani, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026
जिला चिकित्सालय में हुआ शांति के जन्मजात टेडे़ पैरों का ईलाज बड़वानी 06 जून 2026/जहां सही समय पर उपचार चिकित्सकों का मार्गदर्शन और परिवार का विश्वास साथ हो वहां असंभव भी संभव हो जाता है। विकासखण्ड पाटी के ग्राम कालाखेत निवासी शांति जमरे (उम्र 3 वर्ष) पिता सियाराम जन्म से क्लब फुट (टेड़े पैर) की समस्या से पीड़ित थीं। जन्म के समय परिवार इस स्थिति को लेकर चितित था लेकिन जिला चिकित्सालय बड़वानी में चिकित्सको द्वारा उचित परामर्श एवं निशुल्क उपचार की जानकारी मिलने से परिवार को नई आशा मिली। आरबीएसके टीम के चिकित्सक डॉ रवि सावले एच डॉ मोनिका गुप्ता ने परिवार को बताया कि क्लब फुट का उपचार निःशुल्क कास्टिंग एवं ब्रेसिंग के माध्यम से सफलतापूर्वक किया जा सकता है। इसके बाद जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक मुवेल के मार्गदर्शन में बच्ची की नियमित कास्टिंग की गई। उपचार प्रक्रिया के दौरान अनुष्का फाउंडेशन के समन्वयक श्री हेमराज यादव के सहयोग से बच्ची को चार बार निःशुल्क ब्रेसिंग उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकीय टीम के सतत प्रयास, परिवार के धैर्य और नियमित उपचार जो परिणामस्वरूप आज शांति जमरे सामान्य बच्चों की तरह चलने-फिरने लगी है। जन्मजात विकृतियों की समय पर पहचान, सही उपचार और सकारात्मक सोच से बच्चों को एक स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य दिया जा सकता है। परिवार ने जिला चिकित्सालय बड़वानी, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, डॉ दीपक मुवेल, डॉ. रवि सांवले, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ अर्पिता पॉल तथा अनुष्का फाउंडेशन को इस सराहनीय कार्य हेतु हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Barwani, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026
कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में अनुभाग राजपुर में सरपंच, पंच व जनपद सदस्यों को कपास की आधुनिक HDPS (उच्च घनत्व रोपण पद्धति) तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया एवं उन्नत कपास बीज वितरित किए गए। #JansamparkMP #Badwani
Barwani, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026
‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ अभियान को मिली नई गति, नव नियुक्त कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न बड़वानी 06 जून 2026/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आजीविका भवन, बड़वानी में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में परियोजना पाटी,बड़वानी एवं राजपुर की नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर एवं पर्यवेक्षक श्रीमती निर्मला द्वारा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा, खेल आधारित शिक्षण पद्धति, बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण प्रबंधन तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ कार्यक्रम के प्रभावी संचालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवहारिक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को बच्चों के सीखने और विकास से जुड़ी नवीन तकनीकों से अवगत कराया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री रतन सिंह गुंडीया के मार्गदर्शन मे मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ अभियान बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करते हुए बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अभियान के उद्देश्यों को जमीनी स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण, शिक्षा एवं समग्र विकास को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है।
Barwani, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026
बड़वानी में 'नर्मदे हर' के जयघोष के साथ संपन्न हुई मां नर्मदा महापुराण कथा! हजारों श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ, नर्मदा संरक्षण का उठाया संकल्प 🌊🚨 धार्मिक नगर के नवलपुरा स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय मां नर्मदा महापुराण कथा का महाआरती और विशाल भंडारे के साथ भव्य समापन हो गया है। निमाड़ के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित अश्विन यदुवंशी ने व्यासपीठ से मां नर्मदा की महिमा, सनातन संस्कृति और पांडव प्रसंगों का अद्भुत वर्णन किया। 🧐📸 यह धार्मिक आयोजन ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 श्री सियाराम आया जी महाराज और श्री श्री 1008 श्री गजानंद जी महाराज की पुण्य स्मृति में किया गया था। कथा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने नर्मदा तटों को स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝 #NimadDastakNews #Barwani #NarmadaKatha #SanatanDharma #NarmadaParikrama
Barwani, Barwani | Jun 6, 2026