ग्राम तलून में 26 जून से 1 जुलाई तक आयोजित होने वाले श्री खाटूश्याम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए हिमाचल से पधारी माता श्री कृष्णागिरी जी और माता श्री विद्यागिरी जी की अध्यक्षता में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, समिति पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में महोत्सव के दौरान होने वाली विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यवस्थाओं पर विस्तार से मंथन किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, आवास, भोजन, पेयजल, यातायात एवं पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक जिम्मेदारियां नारी शक्ति को सौंपी गईं। आयोजन के दौरान अनुशासन, स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पूरे क्षेत्र में आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ �