पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान एक पिकअप वाहन द्वारा परमिट की शर्तों का उल्लंघन और नियमों के विपरीत संचालन किए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ₹10,000 का समन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस ने वाहन संचालकों को समझाइश दी कि ओवरलोडिंग और नियमों का उल्लंघन गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनता है। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वैध दस्तावेज साथ रखने के निर्देश दिए गए। उक्त कार्रवाई में यातायात प्रभारी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniTrafficPo