अमरिया: अमरिया क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले में एक किसान घायल
अमरिया क्षेत्र से बड़ी खबर है। नगरिया कॉलोनी के पास देवहा नदी का नाला पार कर रहे 48 वर्षीय किसान प्रदीप मदक पर इतवार को मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने किसान का एक पैर जबड़े में दबाकर उन्हें नाले की ओर खींचने की कोशिश की। किसान की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद मगरमच्छ उन्हें छोड़कर नाले में चला गया।