गुमला: झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
Gumla, Gumla | Jan 29, 2025 झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक को बकाया भुगतान और 60 साल के बाद सेवा मुक्त हुए सदस्यों के परिजनों को उनके स्थान पर कार्य करने को लेकर ज्ञापन सौंपा है। संघ के अध्यक्ष ने बताया अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो 25 फरवरी को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन व आंदोलन किया जाएगा।