गुमला: डीसी ने किया बालिका गृह और नारी निकेतन का निरीक्षण
Gumla, Gumla | Jan 29, 2025 उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के RSETI प्रशिक्षण केंद्र,बालिका गृह एवं नारी निकेतन का दौरा किया एवं वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यार्थियों एवं बालिका गृह में रह रही बच्चियों तथा नारी निकेतन की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।मौके पर डीसी व समाज कल्याण पदाधिकारी भी रहे।