गुमला: गुमला थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय लड़की ने कीटनाशक पी लिया
Gumla, Gumla | Jan 28, 2025 सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिक लड़की ने कीटनाशक पी लिया। हालत खराब होने पर तत्काल उसे सदर अस्पताल लाया गया। इलाज के क्रम में लड़की ने काफी हाई वोल्टेज ड्रामा किया। वह इलाज कराने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी। परिजन और अस्पताल के कर्मियों के द्वारा लाख समझने के बावजूद भी इलाज नहीं कराई। काफी देर समझाने बाद डॉक्टर उसका इलाज शुरू किया।