गुमला: डूमर टोली मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल, पुलिस ने पहुंचाया सदर अस्पताल
Gumla, Gumla | Jan 28, 2025 गुमला सिसई रोड स्थित डूमर टोली मोड में मंगलवार की शाम दो बाइक में टक्कर हो गई। घटना में एक महिला व एक पुरुष घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पेट्रोलिंग में निकली गश्ती पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया ।जानकारी के मुताबिक दोनों डीएसपी रोड के एक दुकान में काम करते हैं छुट्टी होने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे।