राष्ट्रीय एकता दिवस पर थाना कछौना में पुलिसकर्मियों ने ली एकता और अखंडता की शपथ
हरदोई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को थाना कछौना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में समस्त पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। सभी ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर थाना कछौना का पुलिस बल मौजूद रहा।
Bilgram, Hardoi | Oct 31, 2026