हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने 8.57 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया
टाउन पुलिस ने मंगलवार को 8.57 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। टाउन थाना प्रभारी सुभाष कच्छावा ने बताया कि 24 जून 2025 को हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने 8.57 ग्राम चिट्टा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया था आरोपी ने पूछताछ में जाफरी पुत्र सुरजीत से चिट्टा खरीद करना स्वीकार किया था जिस पर पुलिस मुख्य सप्लायर से पूछताछ कर रही है।