हनुमानगढ़: जंक्शन के हाउसिंग बोर्ड में साइबर फ्रॉड में चार करोड़ 40 लाख रुपए जमा करवा बैंक खाता का किया दुरुपयोग,मामला दर्ज
युवक को कारोबार शुरू करने का झांसा देकर बैंक दस्तावेज प्राप्त कर खाता में साइबर फ्रॉड का करीब चार करोड़ 40 लाख रुपए का पैसा जमा करवाकर ऑनलाइन आगे ट्रांसफर कर बैंक खाता का दुरूपयोग करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक युवक ने अपने तीन मित्रों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में साइबर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।