हनुमानगढ़: टाउन रेलवे स्टेशन की बाउंड्री पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
हनुमानगढ़ टाउन की रेलवे स्टेशन की बाउंड्री पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक का शव पड़ा देख इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी हनुमानगढ़ टाउन पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे टाउन पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर टाउन स्थित जिला अस्पताल की मोर्चरी कक्ष में रखवाया है।