हनुमानगढ़: जंक्शन में रेलवे ओवर ब्रिज के पास रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
जंक्शन में रेलवे ओवर ब्रिज के पास रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक युवक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।