राजापाकर: मॉडल हाई स्कूल राजापाकर के सभागार में जनगणना 2027 के पहले चरण का पांचवें दिन प्रशिक्षण जारी
शुक्रवार को शाम 5 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी राजापाकर सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण जिसमें भवनों/ मकानों की गिनती की जाएगी। उसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर बुजुर्ग लगुरांव बिलंदपुर, राजापाकर उत्तरी एवं गौसपुर बरियारपुर के चयनित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा कुशलता पूर्वक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।