शनिवार को रात्रि 8:00 से निकल गया कैंडल मार्च में समाजसेवी अर्जुन राय के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने हाथ में तिरंगा लिए और कैंडल लेकर बिदुपुर रेलवे स्टेशन बाजार के विभिन्न चौक चौराहा पर मार्च किया तथा शहीदों के सम्मान में नारे लगाए। बता दे की 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।