राजापाकर: राजापाकर प्रखंड के नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में पशु चिकित्सा व जागरूकता शिविर का आयोजन
पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान पटना के द्वारा आयोजित शिविर में पशुओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी पशुपालकों को दिया गया। पशुपालकों को आवश्यकता अनुसार दवा वितरण किया गया। वहीं शिविर में लाए गए पशुओं का जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया। यह जानकारी राजापाकर के पशु चिकित्सक डॉक्टर गणेश शंकर विद्यार्थी ने बुधवार को शाम 5:00 बजे दिया।