आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम, भारत द्वारा शुक्रवार को 2:00 बजे दिन में बरुआ स्थित कार्यालय परिसर में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के कर्मी जितेश कुमार ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।