राघोगढ़: फाजलपुर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बयान: सनातन धर्म को नफरत के साथ गलत तरीके से पेश किया जा रहा है
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा गृह नगर राघोगढ़ के फाजलपुर गांव पहुंची। 5 नवंबर को सभा को संबोधित कर पूर्व सीएम ने सनातन धर्म का गलत स्वरूप पेश करने का आरोप लगाया। कहा, सनातन धर्म को गलत तरीके से नफरत के साथ पेश किया जा रहा है जबकि सनातन धर्म के मूल में नफरत का कोई शब्द नहीं। राम मंदिर चंदा चोरी चंदा बसूली और विहिप पर निशाना साधा।