बक्सर: बक्सर के पीपी रोड पर बिजली के तारों से टकराई बारातियों से भरी बस, मची अफरा-तफरी
Buxar, Buxar | Jun 4, 2025 बक्सर शहर के पीपी रोड में बड़ा हादसा टल गया, जब बारातियों से भरी एक बस लटकते बिजली तारों की चपेट में आ गई। बस में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे। बलिया जा रही यह बस जैसे ही नीचे झूल रहे तारों से टकराई, जोरदार आवाज और चिंगारी के साथ इलाके में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में जान-माल की कोई हानि नहीं हुई।