कराटे से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की क्षमता का होता है विकास : डॉ. रजी अहमद सिद्दीकी
गोरखपुर में कराटे बेल्ट टेस्ट एवं सम्मान समारोह आयोजित, मेडल और प्रमाणपत्र देकर प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
गोरखपुर। मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन गोरखपुर के तत्वावधान में ब्लॉसम एकेडमी पब्लिक स्कूल, गोरखनाथ में कराटे बेल्ट टेस्ट एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने कराटे की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. रजी अहमद सिद्दीकी ने कहा कि कराटे से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता और आत्मरक्षा की क्षमता विकसित होती है। आज के समय में बच्चों, विशेषकर बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मिलना जरूरी है।
विद्यालय की निदेशक शिखा सिंह एवं प्रधानाचार्या मेनका गंधा श्रीवास्तव ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजक एवं मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद इरफान (ब्लैक बेल्ट तृतीय डान) ने कहा कि कराटे केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और बेहतर व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम है। सहायक कोच शरीफुल इस्लाम ने आयोजन में सहयोग किया।
बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अनुष्का, अद्विका श्रीवास्तव, आध्या राजनंदिनी, अन्वी शर्मा, अन्नाया श्रीवास्तव और वान्या वर्मा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान वैष्णवी कुशवाहा और अद्रिजा वर्मा को मिला।
बालक वर्ग में प्रथम स्थान अभय त्रिपाठी, शिवांश के. गोंड, कृष्णम सोनकर, बृजेन्द्र रत्न, अनुज नागवंशी, अर्णव त्रिपाठी, आदित्य चौरसिया, आकर्ष वात्सल, स्वराज पांडेय, सूर्यांश, अद्विक पांडेय और त्रिशय प्रताप मिश्रा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अंजनेय के. गुप्ता और प्रांजल पराशर को मिला।
कार्यक्रम में सेराज अहमद कुरैशी, डॉ. अफजल अहमद, मोहम्मद अहसान, मोहम्मद इसहाक, चंद्र प्रकाश मौर्य, धर्मेंद्र कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
#गोरखपुर #कराटे #मार्शलआर्ट्स #आत्मरक्षा #ब्लॉसमएकेडमी #मोहम्मदइरफान #खेलसमाचार #बच्चोंकाविकास #बालिकासशक्तिकरण