#बलिया के #बेल्थरारोड में #चक्रवात अर्नब और भारी बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में तैयार धान की फसल जमीन पर बिछ गई है और किसानों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। अकेले ग्राम #गोविंदपुर दुगौली में करीब 30 एकड़ धान की फसल बर्बाद होने से 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है, जबकि दूसरे गांव में भी 25 एकड़ फसल प्रभावित होने का दावा किया गया है। किसानों की इस परेशानी को लेकर गोविंदपुर दुगौली की ग्राम प्रधान फूलमती देवी, प्रधान प्रतिनिधि शक्ति सिंह, ससना बहादुरपुर के ग्राम प्रधान बलदेव यादव, प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव बाउल और समाजसेवी शाहिद समाजवादी ने एकजुट होकर #एसडीएम शरद चौधरी को ज्ञापन सौंपा। सभी ने प्रशासन से तत्काल राजस्व टीम गठित कर गांव-गांव फसल क्षति का सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को सरकारी #मुआवजा दिलाने की मांग की है। अब किसानों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#BalliaNews #BeltharaRoad #CycloneArnab #FarmersCompensation #CropDamage
Belthara Road, Ballia | Oct 31, 2026