#राष्ट्रीय एकता दिवस पर 90 यूपी बटालियन एनसीसी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ
#विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुए कार्यक्रम, कैडेट्स ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
#बलिया, #31अक्टूबर। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 90 यूपी बटालियन एनसीसी, बलिया के तत्वावधान में जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
बटालियन के कमान अधिकारी के दिशा-निर्देशानुसार टीडी कॉलेज, कुंवर सिंह महाविद्यालय एवं टाउन इंटर कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कैडेट्स एवं शिक्षकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।
शपथ ग्रहण के दौरान सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने तथा जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन परिचय, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तथा देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
इस आयोजन में 90 यूपी बटालियन एनसीसी के सात पीआई स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा। एनसीसी कैडेट्स ने एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संदेश देते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।
#राष्ट्रीयएकतादिवस #90यूपीबटालियनएनसीसी #एनसीसीबलिया #सरदारवल्लभभाईपटेल #लौहपुरुष #टीडीकॉलेजबलिया #कुंवरसिंहमहाविद्यालय #टाउनइंटरकॉलेज #एनसीसीकैडेट्स #राष्ट्रसेवा #राष्ट्रीयएकता #बलिया24न्यूज़