राजपुर: महादलित टोलों में दीप जलाकर बक्सर पुलिस ने मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां
Rajpur, Buxar | Nov 8, 2026 दीपावली के पावन पर्व पर बक्सर पुलिस ने एक अनूठी पहल करते हुए ग्रामीण अंचलों के महादलित टोलों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार मनाया। यह पहल मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के आलोक में की गई। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किए।