कर्वी: जिला जेल रगौली में बंद डकैत ददुआ गैंग के सदस्य की तबीयत बिगड़ी, जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में कराया भर्ती
जिला जेल रगौली में बंद डकैत ददुआ गैंग के सदस्य रोहिणी उर्फ तहसीलदार निवासी उन्नाय बन्ना रैपुरा की बीती 15 मार्च 2025 को तबीयत बिगड़ गई। जिसको जेल प्रशासन द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं आज बुधवार की सुबह 11:00 डकैत रोहिणी ने जानकारी दी है। और बताया कि बीती 11 फरवरी को भी उसकी तबीयत बिगड़ी थी।