पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं ज़िला प्रशासन, पटना के संयुक्त तत्वावधान में विश्वप्रसिद्ध दरगाह मनेरशरीफ के डाकबंगला परिसर मैदान में 28 जून (रविवार) को भव्य सूफ़ी महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं। जिलाधिकारी, पटना ने कहा कि पर्यटन के विकास के लिए सरकार सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी स्टेकहोल्डर्स से समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुचारू यातायात प्रबंधन के दृष्टिकोण से निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी प्रशासनिक तैयारी सुदृढ़ रखने एवं अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर को अनुश्रवण करने का निदेश दिया है। जिला प्रशासन, पटना आप सभी से अपील करता है कि महोत्सव में अधिक-से-अधिक संख्या में भाग लें तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाएं।
@samrat4bjp
#Patna
#Sufi
#Bihartourism
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
PIB in Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 27, 2026