*बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग" में 'सिपाही (प्रचालक) के लिखित परीक्षा को लेकर ब्रीफिंग*
*जिला मुख्यालय के 18 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा*
आज दिनांक 27.06.2026 को समाहरणालय, रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी, रोहतास के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास द्वारा बिहार पुलिस में "बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग" में सिपाही (प्रचालक) के लिए लिखित परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षक, सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ब्रीफिंग किया गया।
उन्होंने कहा कि 28 जून 2026 (रविवार) को एकल पाली में यथा मध्याहन 12:00 बजे से 02:00 बजे अपराह्न तक सासाराम में 18 परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित होगी। जिसमें श्रीशंकर कॉलेज, तकिया, श्री शंकर सीनियर सेकेंड्री स्कूल तकिया, संत माईकल एकेडमी, अवधूत भगवान राम कॉलेज, उच्च माध्यमिक+2 विद्यालय रामेश्वरगंज, बुद्धा मिशन स्कूल जगदेव पथ नूरनगंज, डेडिकेटेड पब्लिक स्कूल करवंदिया, एसपी जैन कॉलेज, स्वामी शिवानंद जी तीर्थ कॉलेज, प्लस टू हाई स्कूल चौखंडी पथ, रोहतास महिला महाविद्यालय, शेरशाह कॉलेज, प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल, जीएस रेजिडेंसियल पब्लिक स्कूल, रमा जैन बालिका उच्च माध्यमिक (+2) विद्यालय, शेरशाह सूरी इंटर स्कूल अड्डा रोड, स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल लालगंज एवं एबीआर फाउंडेशन स्कूल शामिल है। सासाराम में कुल 9552 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय 10:00 बजे पूर्वाह्न से 11:00 बजे पूर्वाह्न तक निर्धारित है।
परीक्षा केंद्रों पर जैमर का अधिष्ठापन, CCTV सर्विलांस अधिष्ठापन, केन्द्राधीक्षक के नियंत्रण कक्ष में हॉट लाइन (VoIP) फोन, परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थी के प्रवेश के समय फोटोग्राफी कराना, अभ्यर्थी के बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट, परीक्षा के क्रम में अभ्यर्थी का फोटोग्राफी, परीक्षा के क्रम में अभ्यर्थी का विडियोग्राफी कराना है।
केन्द्राधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के निमित्त सम्पूर्ण व्यवस्था एक दिन पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा का संचालन स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं कुशलतापूर्वक हो, के निमित्त केन्द्राधीक्षक यथासमय प्रशिक्षण बैठक आयोजित कर परीक्षा में प्रतिनियुक्त किये जानेवाले वीक्षकों एवं कर्मियों को आयोग द्वारा परीक्षा संचालनार्थ उपलब्ध कराये गए अनुदेश पुस्तिका में दिए गए सूचना / निदेशों से उन्हें अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केंद्र पर केन्द्राधीक्षक सहित परीक्षा कार्य में संलग्न सभी कर्मी पूर्वाह्न 08:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का प्रवेश उपरोक्त तालिका में दिए गए समयानुसार किया जाना है एवं निर्धारित समय पर प्रवेश द्वार बंद कर दी जाएगी तथा इसके उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षार्थी को वैध प्रवेश-पत्र तथा फोटो पहचान-पत्र के बिना किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय स्टेटिक दंडाधिकारी परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर उपस्थित रहेंगे तथा प्रवेश करने वाले सभी परीक्षार्थी का भौतिक रूप से जाँच सुनिश्चित करवाएँगे। प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग के समय पुलिस बल की मौजूदगी अनिवार्य रूप रहेगी।
निर्देश दिया गया कि मुख्य प्रवेश द्वार पर भीड़ न लगायी जाय तथा अभ्यर्थियों को कतारबद्ध / क्रमबद्ध तरीके से प्रवेश कराया जाय। किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थियों का निजी सामान परीक्षा केंद्र के अन्दर ले जाने या रखने की अनुमति न दी जाय।
सहायक केन्द्राधीक्षक अथवा इस हेतु नियुक्त कर्मी लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्दघोषणा करेंगे कि कोई भी परीक्षार्थी किसी भी लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख, सादा कागज, केलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ उपकरण या कोई अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करें। अन्यथा की स्थिति में उन्हें परीक्षा से वंचित करते हुए उनके कृत्य को कदाचार की श्रेणी में रखते हुए संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। परीक्षा को लेकर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिसका दूरभाष संख्या 06184226072 / 06184226093 है।
#iprd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 27, 2026