सासाराम में मुहर्रम पर्व के अवसर पर ताजिया पहलाम जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं जुलूस मार्गों का बाइक से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर की प्रमुख सड़कों के साथ-साथ संवेदनशील गलियों एवं चौक-चौराहों का निरीक्षण किया तथा तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता, सजगता एवं समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने निर्धारित स्थलों पर लगातार मौजूद रहें तथा जुलूस के समापन तक विधि-व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाए रखें। वहीं कंट्रोल रूम के माध्यम से भी जुलूस पर लगातार नजर रखी जा रही है।
#iprd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 27, 2026