आज दिनांक 27.06.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा के द्वारा जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में दैनिक साक्षात्कार किया गया। उक्त साक्षात्कार के क्रम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 5 लोगों ने एलन शिकायत व समस्याएं से संबंधित आवेदन दिए। जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान आवेदक बिरेन्द्र राय, पिता स्वर्गीय राजेश्वर राय, ग्राम पकड़ी, प्रखंड कोचस के द्वारा भूमि को रोक सूची से मुक्त कर रजिस्ट्री करने का आदेश देने के संबंध में आवेदन पत्र दिया गया। वहीं आवेदक बद्री नारायण तिवारी, पिता स्वर्गीय रामदहीन तिवारी ग्राम बवुरा, पोस्ट नाद, थाना दरिगांव के द्वारा भूमि को पंजी 2 में रकबा 0.65 डी० दर्ज करने के संबंध में आवेदन पत्र दिया गया। उक्त दोनों आवेदन पत्रों को शीघ्र जांच कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास को अग्रसारित किया गया। साथ ही निर्देश दिया कि जांच पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरी करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि संबंधित आवेदकों को शीघ्र न्याय मिल सके।
इसके अतिरिक्त प्राप्त अन्य सभी आवेदनों को भी संबंधित विभागों एवं कार्यालयों को तत्काल भेजते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया।
#iprd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 27, 2026