घाघरा: विश्व शांति दिवस पर राज विद्या केंद्र द्वारा घाघरा में प्रभात फेरी का आयोजन
Ghaghra, Gumla | Sep 21, 2025 विश्व शांति दिवस के अवसर पर राज विद्या केंद्र द्वारा घाघरा प्रखंड मुख्यालय में प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में हाथों में शांति, सद्भावना और अहिंसा के संदेश लिखी तख्तियां लिए बड़े बुजुर्ग“विश्व शांति का संदेश घर-घर पहुंचे” जैसे नारों के साथ क्षेत्र की मुख्य सड़कों से गुजरे।