घाघरा: सर्वेश्वरी शाखा समूह का 65वां स्थापना दिवस घाघरा शाखा में धूमधाम से आयोजित, निकाली गई प्रभातफेरी
Ghaghra, Gumla | Sep 21, 2025 सर्वेश्वरी शाखा समूह का 65वां स्थापना दिवस घाघरा शाखा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी से हुई। मोटरसाइकिल रैली के रूप में निकली इस प्रभात फेरी में समूह के सदस्य मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करते नजर आए। पूरे मार्ग में “अघोरेश्वर भगवान राम की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।