कोंडागांव: NH 30 नारंगी नदी के पास खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में एक युवक घायल, परिजनों ने पहुंचाया जिला अस्पताल
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित नारंगी नदी के पास सड़क मैं बेवजह खड़ी ट्रक से एक युवक की बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई है जिसे उनके परिजनों के द्वारा निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है युवक कोंडागांव से फरसगांव की ओर जा रहा था। उसी दौरान सड़क में खड़ी ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।