कोंडागांव: राहुल गांधी को अश्लील गाली बकते हुए वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कोंडागांव कांग्रेस कमेटी ने की गिरफ्तारी की मांग
कोंडागांव जिले में एक व्यक्ति के द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अश्लील गाली गलौज बकते हुए वीडियो बनाया गया है, वहीं उस व्यक्ति के द्वारा व्हाट्सएप में वीडियो वायरल करने की बात भी सामने आ रही। इस मामले को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कोंडागांव पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की है।