कोंडागांव: चिलपुटी में 3 दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित,बिजली-पानी की समस्या हुई उत्पन्न,बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची विद्युत विभाग
कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत चिलपुटी में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण बिजली और पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने से बिजली ठप हो गई है, जिससे गांव में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। 8 जून को चिलपुटी की सरपंच ने अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ बिजली विभाग पहुंचकर नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।