कोंडागांव: मेला देखकर घर वापस आ रही युवती के साथ हुआ सामूहिक बलात्कार, मामले में 3 आरोपियों को अनंतपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोंडागांव जिले के अनंतपुर थाना पुलिस ने गैंगरेप मामले में एक बड़ी कार्यवाही की है। पीड़ित प्रार्थीया की रिपोर्ट पर तीन युवकों को 8 जून को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी अनुसार यह घटना बीती रात की है जब मेला देखकर वापस आ रही एक युवती को तीन आरोपी युवकों ने जबरन हवस का शिकार बना लिया। गैंगरेप मामले में दुलगा, कृष्णा और धनसिंग नामक युवक गिरफ्तार हुए है।