कोंडागांव: सतनामी समाज कोंडागांव ने अपनी मांगों को लेकर किया चौपाटी मैदान में धरना प्रदर्शन, नगर में रैली निकाल कर सौंपा ज्ञापन
सतनामी समाज कोंडागांव के तत्वाधान में स्थानीय चौपाटी मैदान में धरना प्रदर्शन किया गया है। 8 जून को मिली जानकारी अनुसार गिरोदपुरी धाम स्थित अमर गुफा में असमाजिक तत्वों के द्वारा जैतखाम को नुकसान पहुंचाने का कृत्य किया गया था। इस कृत्य से सतनामी समाज में आक्रोश व्याप्त है। वहीं इस मामले को लेकर समाज ने हजारों की संख्या में विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।