फिरोज़ाबाद: मटसेना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना मटसेना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अखिलेश कुमार पुत्र कंचन सिंह, निवासी नरगापुर, थाना मटसेना, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर, अभियुक्त अखिलेश कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।