फिरोज़ाबाद: सोफीपुर रेलवे पुल के पास बनने वाले नए बिजलीघर का किया गया भूमिपूजन, ₹43.53 करोड़ की लागत से होगा निर्माण कार्य पूरा
नगर विधायक मनीष असीजा के अथक प्रयासों से रविवार दोपहर दो बजे क़रीबन लाइनपार क्षेत्र में 132/33 केवी सोफीपुर विद्युत उपकेंद्र और उससे जुड़ी लाइनों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ हुआ। कुल 43 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस बिजलीघर का भूमि पूजन नगर विधायक मनीष असीजा और महापौर कामिनी राठौर द्वारा सोफीपुर रेलवे पुल के बराबर से किया गया।