फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग क्षेत्रों से 7 वारंटी अभियुक्त किए गए गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सात वारंटी अभियुक्तों को रविवार तड़के 5 बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने दबिश देकर सभी आरोपियों को उनके ठिकानों से पकड़ा।