फिरोज़ाबाद: SSP के निर्देश पर फिरोजाबाद की विभिन्न थाना पुलिस ने 5 घंटे में 75 वारंटियों को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस ने बीती रात सुबह तक जिलेभर में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभिन्न थाना पुलिस टीमों ने कुल 75 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें 73 एनबीडब्लू वारंटी, 1 एसआर वांछित और 1 अन्य वांछित शामिल हैं।