फिरोज़ाबाद: अनरजिस्टर्ड ट्रस्ट में गबन का संगीन आरोप, फ़िरोजाबाद क्लब में संतोष अग्रवाल ने कहा- दान का कोई प्रमाण हो तो पेश करें
फ़िरोज़ाबाद क्लब में रविवार दोपहर डेढ़ बजे क़रीबन हुई प्रेसवार्ता के दौरान श्री वैष्णो देवी धाम विकास ट्रस्ट के महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि मन्दिर में माँ की 10 भुजा वाली मूर्ति के मुकुट निर्माण के लिए उन्हें किसी ने व्यक्तिगत दान नहीं दिया, और अगर किसी ने दिया है तो उसका प्रमाण पेश किया जाए।