‘सपनों का भारत’ पर विद्यार्थियों ने व्यक्त की अपनी कल्पनाएँ
#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला में ‘सपनों का भारत’ विषय पर भाषण, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत की कल्पना को अपने विचारों और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव, शिक्षाविद श्री योगेश श्रीवास्तव एवं पर्यावरणविद श्री राजेश छतरी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को आकार देने में विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा ठाकुर, द्वितीय तनु रजक तथा तृतीय स्थान प्रियंका, प्राची एवं नीतू ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में नेहा बैरागी प्रथम, नैतिक जायसवाल द्वितीय एवं पूजा वरकड़े तृतीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में नेहा ठाकुर प्रथम, तनु रजक द्वितीय तथा प्रियंका धुर्वे, नीतू बैरागी एवं प्राची हीरौंदे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन शिवम मिश्रा, शालिनी साहू एवं कन्हैया बरमैया ने किया। मंच संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अपराजिता पाठक, अनुमेहा सेठ एवं सुजाता शर्मा निर्णायक रहीं, जबकि निबंध प्रतियोगिता में नरेश ठाकुर, सी.के. नंदा एवं देवेंद्र कछवाहा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण अग्रवाल, मुकेश अहिरवार, दीपक नागोत्रा सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की भावना, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा विकसित भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department of School Education, Madhya Pradesh
Mandla, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026