हसनपुर: सैदनगली में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी की चोरी
सैदनगली। थाना क्षेत्र के गांव ढक्का में चोरों ने मंगलवार रात एक सूने मकान को निशाना बना लिया। मुख्य गेट और सेफ का ताला तोड़कर चोर करीब 8.5 तोले सोने के जेवर, 10 तोले चांदी, 1.70 लाख रुपये की नकदी और गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।