प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैशाली दौरे को लेकर NDA की अहम बैठक, मुजफ्फरपुर से लाखों लोगों की भागीदारी का लक्ष्य
मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी वैशाली (राजापाकर) दौरे को सफल बनाने के लिए गुरुवार को कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के मनियारी थाना के समीप होटल रॉयल में एनडीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सकरा, कुढ़नी, बोचहां एवं मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्रों से लाखों की संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गई। नेताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज करने और आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने की। मंच संचालन भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही ने किया।
बैठक में बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल और श्वेता कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, रमा निषाद, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा एवं रामसूरत राय, पूर्व सांसद अजय निषाद, नगर विधायक रंजन कुमार, बोचहां विधायक बेबी कुमारी, सकरा विधायक आदित्य कुमार सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में सभी घटक दलों के नेताओं ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री के वैशाली कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर जिले से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
तिरहूत न्यूज़ | मुजफ्फरपुर
#TirhutNews #Muzaffarpur #NarendraModi #Vaishali #NDA #BiharPolitics
Bihar, India | Nov 12, 2026