सेमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमतुली घाट के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक मोटरसाइकिल से कुल 126 लीटर देसी शराब बरामद किया है। जिसको लेकर सेमापुर पुलिस ने मंगलवार की दोपहर लगभग 01 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई की आमतुली घाट के पास एक मोटरसाइकिल पर देसी शराब अवैध रूप से रखा हुआ है।